Tata Sierra EV: नए अवतार में लॉन्च होने जा रही, टाटा की यह नई कार

टाटा मोटर्स भारत में Sierra की पुरानी यादों को ताजा करने के लिए इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने जा रही है। Tata Motors ने Sierra EV के लॉन्च तिथी की घोषणा भी कर दिया है।

2003 में Tata Sierra कार ने भारतीय बाज़ार को अलविदा कह दिया था। लेकिन अब Tata Sierra भारत में इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी करने जा रही है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों की एक सीरीज के लॉन्च के समय की घोषणा की है, जिसमें सिएरा ईवी का नाम भी शामिल है। Tata Motors पुरानी यादों को ताजा करने के लिए इसे भारतीय बाजार में 2025-26 के वित्तीय वर्ष में लॉन्च करने वाली है। टाटा सिएरा ईवी अपने आधुनिक अवतार में कैसी दिखेगी, इसकी एक झलक पाने के लिए कार प्रेमी बहुत ही धैर्य से इंतजार कर रहे है।

ये भी पढ़े- 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है Mahindra Thar 5 डोर, देखें कैसा होगा डिजाइन और फीचर

Tata Sierra EV को भारतीय बाजार में वित्त वर्ष 2025-26 में लॉन्च किया जाएगा

भारत में पिछले साल के ऑटो एक्सपो इवेंट में Tata Sierra EV का भी अनावरण किया गया था। लेकिन अभी तक कार की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। टाटा मोटर्स खरीदारों को खुश करने के लिए Sierra EV कार में परफॉरमेंस, रेंज और चार्जिंग क्षमता को बढ़ाने पर जोर देने वाली है। इसके लिए वह एडवांस तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है। अनुमान है कि Tata Sierra EV कार फुल चार्ज पर 500 किलोमीटर की रेंज देगी।

tata sierra ev launch date in india
tata sierra ev launch date in india

Tata Sierra EV : डिज़ाइन

डिजाइन के मोर्चे पर, 2023 में अनावरण किए गए टाटा सिएरा ईवी के कॉन्सेप्ट वेरिएंट में पुराने मॉडल के समान ही बॉक्सी और मजबूत डिज़ाइन देखने को मिला था। इसके साथ ही एडवांस एलिमेंट और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन भी थे। कंपनी पहले ही कह चुकी है कि कार का प्रोडक्शन मॉडल कॉन्सेप्ट मॉडल के आधार पर बनाया जा रहा है।

Tata Sierra EV : फीचर्स

टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) के कॉन्सेप्ट वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट्स और एक प्रमुख ग्रिल के साथ एक अलग स्टाइल वाला फ्रंट फेशिया देखें को मिला था। साथ ही इसमें एक ऊंचा हुड और चौकोर पहिया भी था। कुल मिलाकर इस कार में एक मजबूत और मस्कुलर अपील देखने को मिलने वाला है। कॉन्सेप्ट वेरिएंट में एक बड़ा केबिन और एक टेक्नोलॉजी रीच इंटीरियर भी देखने को मिला था। फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिल सकता हैं। इसके अलावा Tata Sierra EV में और क्या-क्या फीचर्स मिलेगा यह लॉन्च के बाद ही विस्तार से पता चलेगा।